वैज्ञानिक जागरूकता के संकल्प के साथ ‘विज्ञान सप्ताह’ का आगाज

1 min read

वैज्ञानिक जागरूकता के संकल्प के साथ ‘विज्ञान सप्ताह’ का आगाज

डॉ.इलाक्षी शुक्ला, उप-संपादक

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के विज्ञान संकाय की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक समझ, समग्र वैज्ञानिक सोच एवं जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगिता में कुल 20 प्रश्न, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कृषि विज्ञान, अर्थ एवं प्लैनेटरी साइंस, एटमॉस्फेरिक साइंस से संबंधित विज्ञान एवं प्रौद्यगिकी से सम सामयिक एवं शोध और नवाचार आधारित थे। निर्णायक मंडल में डॉ किरन गुप्ता, डॉ अनीता सिंह, डॉ शक्ति नाथ त्रिपाठी, डॉ संजय कुमार, विजय कुमार, डॉ विधान चन्द्र चतुर्वेदी मौजूद रहे। बुधवार 25 फरवरी को स्पीच प्रतियोगिता एवं अनवरत, पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours