पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद सिंह पटेल का विधानसभा प्रतापपुर में तूफानी दौरा
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
उतरांव प्रयागराज। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद सिंह पटेल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत पार्टी की मजबूती के लिए विधानसभा प्रतापपुर का तूफानी दौरा करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह पटेल यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रतापपुर के लगभग दर्जन भर प्रमुख बाजारों में का तूफानी दौरा किया। उन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से संपर्क कर जहां पर पार्टी की नीतियों को एक दूसरे को सांझा किया वहीं न्याय यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से अन्य विपक्षी दल के होश उड़ गए हैं जिससे न्याय यात्रा को विफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours