त्रैवार्षिक अधिवेशन में विनोद पटेल लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया प्रयागराज। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बासुपुर हंडिया के बीरबल गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना रहे जहां पर उनका माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल महामंत्री बृजेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल रहे जहां पर उनका भी जोरदार अभिनंदन किया गया। त्रैवार्षिक अधिवेशन को संपन्न कराने हेतु पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर द्विवेदी , मंत्री विकासखंड मांडा मनोज सिंह , अध्यक्ष धनूपुर मनोज कुमार मौर्य, अध्यक्ष मेजा विवेकानंद ,अध्यक्ष सैदाबाद श्याम किशोर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान हंडिया इकाई के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए विनोद कुमार पटेल को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा देवेंद्र मिश्र मंत्री, धनंजय शर्मा विवेक सिंह एवं पुष्पा सोनकर उपाध्यक्ष, विजयलक्ष्मी कोषाध्यक्ष, अशोक यादव एवं कमलेश कुमार मनीष कुमार संयुक्त मंत्री, रामबाबू प्रजापति लेखाकार एवं रामकेश यादव आय व्यय निरीक्षक निर्विरोध चुने गए जहां पर नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल एवं ब्लाक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अंत में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों में अखिलेश सिंह एवं अजय श्रीवास्तव को उपस्थित समस्त विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए भाव भीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन अध्यक्ष विनोद पटेल द्वारा किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह मौर्य सुरेंद्र बहादुर सिंह जनार्दन पटेल राकेश मिश्रा धर्मेंद्र यादव सुरेश यादव अध्यक्ष अटेवा धीरेंद्र सिंह माया केसरवानी रंजना सीमा भारती कंचन यादव सुमन भारती समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

+ There are no comments
Add yours