हण्डिया पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता , अवैध अफीम की खेती का किया पर्दाफास
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया प्रयागराज। गुरुवार को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौनरा में विजय चन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 राममिलन निवासी ग्राम नौनरा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती किये जाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हण्डिया बृज किशोर गौतम द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंच कर सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया पंकज लवानिया, तहसीलदार हण्डिया आकांक्षा मिश्रा एवं आबकारी निरीक्षक पारुल चौधरी को सूचना दी गयी ।
सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया, तहसीलदार हण्डिया एवं आबकारी निरीक्षक द्वारा थाना हण्डिया पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम की खेती करने वाले अभियुक्त विजय चन्द्र मौर्या को उसके कृषि भूमि में अवैध अफीम की कच्ची खड़ी फसल 1470 पौधे व 1718 फल (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिराफ्तारी के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-117/2024 धारा-8/18 NDPS Act पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया पकंज लवानिया, आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार हण्डिया , प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, थाना हण्डिया , पारुल चौधरी आबकारी निरीक्षक आबकारी क्षेत्र-5 हण्डिया, उ0नि0 अमित कुमार, चौकी प्रभारी इमामगंज ,उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, चौकी प्रभारी बरौत ,चन्द्रशेखर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल हण्डिया , का0 शिवम यादव, का0 मनीष कुमार, का0 लवकुश यादव, अतिरिक्त प्रभारी चौकी इमामगंज रिज़वान असकरी, हे0 का0 आरिफ अहमद, उ0 नि0 मिथिलेश तिवारी समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।आपको बता दें कि थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम को चार्ज संभाले हुए अभी एक सप्ताह अभी नहीं हुआ है कि उन्होंने बड़ा धमाका करते हुए अपनी टीम के साथ बड़ी सफलता पाई इससे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। दूसरी ओर सहायक पुलिस आयुक्त पंकज लवानिया की पैनी नजर अपराधियों पर टिकी हुई है जहां पर मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है जिसके चलते बड़ी सफलताएं मिलती चली जा रही है।

+ There are no comments
Add yours