कस्बा हडिया में ऐतिहासिक भरत मिलान मेले का भव्य आयोजन किया गया 

1 min read

कस्बा हडिया में ऐतिहासिक भरत मिलान मेले का भव्य आयोजन किया गया 

              ओजस्वी किरण लाइव

 हंडिया । गुरुवार को कस्बा हंडिया में आदर्श रामलीला समिति गल्ला मंडी द्वारा ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का भव्य आयोजन किया गया जहां पर मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों समेत दूर दराज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मेले का जमकर आनंद उठाया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं भरत का मिलन अत्यंत ही मनोहारी रहा जहां पर उनके मिलन को लेकर दर्शकों द्वारा जोरदार जयकारे भी लगाए गए। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वी के सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया जहां पर उनके द्वारा आदर्श रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी भी पहुंचे जहां पर आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय केसरी प्रबंधक जेपी केसरवानी कोषाध्यक्ष जालंधर सेठ सभासद विजय सोनी समेत पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया जिसको लेकर महापौर गणेश केसरवानी द्वारा सभी के प्रति आभार जताते हुए आदर्श रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देने के साथ-साथ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं भी दी गयी। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी हंडिया बृज किशोर गौतम अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार मेले की निगरानी करते रहे। भरत मिलाप के मेले में एक से बढ़कर एक आकर्षक चौकियों द्वारा झांकियां निकाली गई जो अत्यंत ही मनोहारी रहे जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय केसरी प्रबंधक जेपी केसरवानी कोषाध्यक्ष जालंधर सेठ सभासद विजय सोनी भाजपा नेता सैफुल अब्बास नूरैंन अहमद गुड्डू अकमल नेता दिनेश चंद्र सेठ पूर्व चेयरमैन जवाहरलाल जायसवाल गोलू सेठ मोहम्मद शकील राइन धर्मेंद्र जायसवाल श्याम बाबू केसरवानी सभासद दिनेश चंद्र जायसवाल अरविंद जायसवाल सभासद रामू प्रसाद वाल्मीकि राजेश केसरी एल आई सी रवि मोदनवाल हीरा स्वीट हाउस, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रहरि राजेश होजरी अरुण साहू आनंद केसरवानी लल्लू चौरसिया राकेश केसरवानी पुनीत कुमार सेठ मिथिलेश केसरवानी आशीष बरनवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहकर भरत मिलाप मेले को सकुशल संपन्न करने में अपनी अपनी अहम भूमिका निभाई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours