सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल इरादतगंज घूरपुर की छात्रा शक्ति दुबे ने रचा इतिहास,यूपीएससी में किया टाॅप

0 min read

सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल इरादतगंज घूरपुर की छात्रा शक्ति दुबे ने रचा इतिहास,यूपीएससी में किया टाॅप

संवाददाता राजेश चतुर्वेदी

प्रयागराज यमुना नगर। थाना घूरपुर अंतर्गत ग्राम सभा इरादतगंज स्थिति सेन्ट मैरिज कान्वेंट स्कूल का नाम रौशन करने वालीं छात्रा शक्ति दुबे ने पुरे भारत में पहला स्थान हासिल किया।
शक्ति दुबे की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज यमुना नगर के घूरपुर अंतर्गत सेंन्ट मैरिज कान्वेंट स्कूल में हुई। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बि एस सी किया और गोल्ड मेडलिस्ट थीं फिर वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई शुरू किया और वहां पर भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया।आज प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान का नाम रौशन किया।
सेन्ट मैरिज कान्वेंट स्कूल से दो आई.ए.एस. पहला प्रयागराज ज़िले के थाना घूरपुर अंतर्गत ग्राम सभा पवर के अब्दुल गनी की बेटी सीरत फातिमा और दूसरी बार हिन्दुस्तान टाप शक्ति दुबे।
सेन्ट मैरिज कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष रंजन और सिनियर एकाउंटेंट अरुण कुमार त्रिपाठी, योगेन्द्र त्रिपाठी, शारदा प्रताप सिंह, वाइस प्रिंसिपल डैरिक आर के धूलिया ने टापर बनी शक्ति दुबे को बधाई देते हुए कहा कि धन्यवाद बिटिया आपने हमारे स्कूल के साथ साथ पुरे भारत का नाम रौशन किया हम सबको आप पर गर्व है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours