सेक्टर बूथ मजबूत कर बहनजी को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

0 min read

सेक्टर बूथ मजबूत कर बहनजी को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

                              ओजस्वी किरण संवाददाता 

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई प्रयागराज और प्रतापगढ़ की समीक्षा बैठक मम्फोर्डगंज स्थित बीएसपी के मण्डल कार्यालय में बीएसपी के मुख्य मण्डल प्रभारी पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा और बीएसपी के वरिष्ठ नेता प्रयागराज मण्डल के मुख्य मण्डल प्रभारी विनोद बागड़ी की अध्यक्षता में की गई।
समीक्षा बैठक की समीक्षा लेते हुए मुख्य मण्डल प्रभारी दिनेश चन्द्रा और दूसरे मुख्य मण्डल प्रभारी विनोद बागड़ी ने कहा कि बीएसपी एक मिशन है, जो बहुजन महापुरुषों के विचारों पर चलने वाली पार्टी है, कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत और रीढ़ होते हैं, पार्टी को आगे बढ़ाना है तो पार्टी के हित में बीएसपी के सभी शुभचिंतको और कार्यकताओं को ईमानदारी और मेहनत से पार्टी के लिये काम करते रहने की जरूरत है।
नेता द्वय ने आगे कहा कि एशिया महाद्वीप की सबसे वजनदार समझदार धैर्य और संस्कारवान पार्टी बीएसपी अपने अनुशासन के लिए जानी जाने वाली पार्टी बीएसपी बहुजन समाज की आन बान शान है।
टेलीफोनिक वार्ता के दौरान विनोद बागड़ी ने बताया कि प्रयागराज मंडल में बहन जी के निर्देश के अनुरूप सर्वसमाज को बीएसपी की विचारधारा से जोड़कर सर्वसमाज में भाईचारा बनाना है। सर्वसमाज के मध्य एक साथ बैठकर भाईचारा स्थापित कर 2027 में बीएसपी की सरकार बनानी है। प्रदेश में हो रहे अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न पर रोक लगे तो बीएसपी के पूर्व शासन को आम जनमानस में बताना है। आज शिक्षा जो इतनी महंगी हो गई है दलित पिछड़ा और सामान्य वर्ग के भी गरीब वर्तमान सत्ता में डाक्टर, इंजीनियरिंग करना मुश्किल है। बीएसपी शासन के विकास को बताकर बीएसपी की पांचवीं बार सरकार बनानी है मुख्य लक्ष्य है। जिस समाज की सत्ता होती है उस समाज पर अन्याय और अत्याचार नहीं होता। न्याय पाने के लिए बहुजनों को अपनी सत्ता बनानी होगी। बहुजन समाज पार्टी बिना किसी जातिगत भेदभाव के सर्वसमाज के मान सम्मान स्वाभिमान के लिये काम करने वाली एकमात्र पार्टी है जो सर्वसमाज को एकजुट करके समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours