शिक्षक दम्पति ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे को दौड़ा कर दबोचा

0 min read
शिक्षक दम्पति ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे को दौड़ा कर दबोचा
       ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज 
उतरांव प्रयागराज। उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी एक शिक्षक  दंपति की  बहादुरी की दाद देनी पड़ेगी। शिक्षक दंपति ने लुटेरे को दौड़ा कर दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। वही लुटेरे के दो साथी भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार मंडौर  गाँव  निवासी एक शिक्षक शहर में रहते है। वे बहादुरपुर ब्लॉक के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। शनिवार को अपने गांव मंडौर में अपने परिवार की एक लड़की की सगाई में आए हुए थे। सगाई का कार्यक्रम संपन्न होने पर देर शाम घर से कार द्वारा अपनी पत्नी के साथ शहर के लिए निकले थे।
दम्पति जैसे ही मंहगूपुर गाँव के पास पहुंचे थे कि तभी एक कार में सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर आगे कार को खड़ी कर दिया जिससे शिक्षक को अपनी कार को रोकनी पड़ी। फिर क्या था बदमाशों ने शिक्षक की पत्नी के साथ गले के हार को लूटने की कोशिश की। लेकिन बड़ी बहादुरी से शिक्षक दंपति लुटेरों से भिड़ गए। दम्पति ने एक लुटेरे को दबोच लिया बीच सड़क पर जमकर धुनाई करने लगे। तब तक शिक्षक के घर के लोग भी आ गये। बदमाश को दबोच कर अपने घर ले आये। बदमाश की पहंचान की गयी तो वह मंहगूपुर गांव का ही निकला। बदमाश को घर लाने पर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। लेकिन एक ही जाति और आसपास गांव के होने के नाते दबाव पड़ने के बाद शिक्षक पर दया आ गई  उन्होंने कोई कार्रवाई करने से पुलिस को इनकार कर दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours