लखनऊ में पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप,थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत की घटना

1 min read

लखनऊ में पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप,थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत की घटना

ओजस्वी किरण ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ। थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत में एक घटना घटी, जिसमें अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

मृतकों का विवरण

1. आलिया (उम्र 9 वर्ष, बहन)

2. अल्शिया (उम्र 19 वर्ष, बहन)

3. अक्सा (उम्र 16 वर्ष, बहन)

4. रहमीन (उम्र 18 वर्ष, बहन)

5. अस्मा (माता)

आरोपी का विवरण

 नाम: अरशद  पिता का नाम : बदर

 पता: इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर, आगरा,उम्र: 24 वर्ष।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours