महर्षि इंटर कालेज हण्डिया में तहसील स्तरीय वालीबाल यतियोगिता का किया गया आयोजन

1 min read

 

महर्षि इंटर कालेज हण्डिया में तहसील स्तरीय वालीबाल यतियोगिता का किया गया आयोजन 

ओजस्वी किरण हंडिया 

हण्डिया प्रयागराज। शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को तहसील स्तरीय बालक बालिका की वॉलीबॉल प्रतियोगिता विद्यावती यादव स्मारक महर्षि कृष्ण इंटर कॉलेज हंडिया प्रयागराज में प्रधानाचार्य डॉ हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई l प्रतियोगिता का उद्धघाटन भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य प्रबंधक अभिषेक शर्मा एवं समाजसेवी व विद्यालय के कर्ता धर्ता सचिन यादव द्वारा किया गया l प्रतियोगिता में तहसील के आधा दर्जन विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें अंडर 19 की प्रतियोगिता में सार्वजनिक इंटर कॉलेज दसेर ने बाजी मारी । द्वितीय स्थान पर जनता इंटर कॉलेज इमामगंज बरौत के खिलाड़ी रहे ।अंडर 17 वर्ग में विद्यावती यादव स्मारक महर्षि कृष्ण इंटर कॉलेज के खिलाडीयों ने विजय प्राप्त किया । अंडर 14 में सरस्वती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मर्रो ने बाजी मारी ।कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया। कार्यक्रम में लल्लन यादव, विजय कुमार, श्रीराम प्रवक्ता शिव शंकर यादव,रमाशंकर गुप्ता, विश्वेष राज रत्नम, राम नगीना, भालचन्द, गौरव यादव, राम मनोहर, हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश, नरेंद्र प्रताप यादव, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। खेल प्रशिक्षक भारत सिंह, प्रसून सिंह, सेहत बहादुर सिंह, लालमणि के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चो द्वारा प्रतिभाग किया गया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ हरि प्रकाश यादव द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours