मण्डौर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैफुल अब्बास को आयोजक मंडल ने किया जोरदार स्वागत
मण्डौर में पुरखों की परंपरा को जीवंत रखते हुए युवाओं में आज भी एक जोश दिखाई पड़ रहा है जो काबिले तारीफ : सैफुल अब्बास
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। प्रयागराज जनपद में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जगतपुर क्षेत्र के गांव मंडौर स्थित ए.पी.जे.अब्दुल कलाम आजाद क्रीड़ा स्थल पर एक दिवसीय कैशमनी ” जिला स्तरीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता ” का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सैफुल अब्बास का आयोजक मंडल समेत उपस्थित खिलाड़ियों के द्वारा माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। आयोजक मंडल द्वारा सम्मानित किए जाने पर सैफुल अब्बास काफी प्रसन्न नजर आए जहां पर उनके द्वारा सभी के प्रति आभार जताया गया ।
इस दौरान सैफुल अब्बास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश के युवाओं को खेल के प्रति लगातार बढ़ावा दे रही है साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का मैदान भी बनाने की मुहिम चला रही है जो बधाई के पात्र हैं । कहा कि मण्डौर में पुरखों की परंपरा को जीवंत रखते हुए युवाओं में आज भी एक जोश दिखाई पड़ रहा है जो काबिले तारीफ है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मदन मोहन मालवीय स्टेडियम एवं स्पोर्टिंग क्लब सराय ममरेज फूलपुर के बीच खेला गया जिसमें मदन मोहन मालवीय स्टेडियम ने सराय ममरेज फूलपुर को 25 – 19 एवं 25 – 17 अंकों से हराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में अल्ताफ अली, मुकेश शुक्ला, विकास बाल्मीकि, राजू पाल, मो.उबैद, विनोद यादव आदि ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष हसीब अहमद ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं कमेंट्री मो.जैक सेख(आजमगढ़) एवं अजय यादव ने किया।
उक्त अवसर पर आयोजन समिति की ओर से आयोजन अध्यक्ष- हसीब अहमद , उपाध्यक्ष – आजम खान , कोषाध्यक्ष – हरि केश विश्वकर्मा , मो युसुफ (कप्तान ) मो जफर ग्राउण्ड डाइरेक्टर मुख्य सहयोगी – जहीउद्दीन (बच्चे चाचा ) बेलाल अहमद (प्रधान पति ) बब्लू ( मयूर टेलर ) साकेत सिंह ( प्रदेश महासचिव छात्र मंच अपनादल एस ) अजय यादव (बीडीसी ) मों हयात (बीडीसी) नदीम अहमद ( किचन किंग ) मोहम्मद दाऊद ,एवं समस्त ग्रामवासी एवं समस्त प्रत्याशी विधान सभा उपचुनाव सहित गणमान्य व्यक्ति समेत खिलाड़ी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours