मझवा में बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिए बनाई गई रणनीति
ओजस्वी किरण संवाददाता
भदोही। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 397 विधानसभा क्षेत्र मझवां, मीरजापुर, में उपचुनाव की तैयारी सेक्टर 01से लेकर 15सेक्टर तक अतिम हत्वपूर्ण बैठक कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार गौतम मुख्य मण्डल प्रभारी मीरजापुर मण्डल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर उर्फ दादा सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य , मण्डल प्रभारी मीरजापुर मण्डल, एवं पूर्व प्रत्याशी बसपा विधानसभा क्षेत्र भदोही एवं 78लोकसभा संसदीय क्षेत्र भदोही से बसपा प्रत्याशी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि बैजनाथ गौतम मुख्य मण्डल प्रभारी मीरजापुर मण्डल रहे। दीपक तिवारी उर्फ दिपू तिवारी 397विधानसभा क्षेत्र मझवां के लोकप्रिय बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी भी मौजूद रहे। शिवनारायण गौतम मण्डल प्रभारी मीरजापुर मण्डल, राम जियावन कश्यप एडवोकेट जिला प्रभारी बसपा भदोही, राजेश कुमार गौतम जिला प्रभारी बसपा भदोही, लालबहादुर बौद्ध जिला प्रभारी बसपा भदोही, कृष्ण कुमार पाल जिला महासचिव बसपा भदोही, रामलाल पाल पूर्व जोन इन्चार्ज, संजय प्रजापति पूर्व जोन इन्चार्ज, कुंज बिहारी पूर्व जिलाध्यक्ष मीरजापुर, तशौवर अली पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बसपा भदोही, चांद बाबू विधानसभा कोषाध्यक्ष बसपा भदोही, दिग्विजय सिंह पाल, सरोज कुमार राव, रमाशंकर, श्री सुरेश कुमार, श्यामधर गौतम प्रधान, एवं मिन्टू शुक्ला, एवं तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश चौधरी जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जनपद संत रविदास नगर भदोही ने किया।

+ There are no comments
Add yours