प्रेमिका से मिलने घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने चोर समझकर पीटा, प्रेमिका ने बचाया
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया परिजनों ने चोर समझकर पिटाई करने लगे तो प्रेमिका उसे बचाने के लिए उसके उपर लेट गई। चोर का शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।हकीकत जान कर पुलिस और ग्रामीण वापस लौट गए।जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।
मऊआइमा में एक युवती का दूसरे गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया है कि दोनों बराबर मिलते-जुलते रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी के बारे में युवती के परिजनों को मालूम हुआ तो वह युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दिए। 26 फरवरी को बरात भी आने वाली है। बताते हैं कि प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर प्रेमी बौखला गया। बताते हैं कि दोनों के भागते समय एक सप्ताह पूर्व प्रयागराज स्टेशन से युवती को परिजनों ने पकड़ा कर युवक के घर इसकी जानकारी दी। जहां युवक के परिजनों ने युवक को जमकर खबर ली और उसे रिश्तेदार के यहां भेज दिए।
बताते हैं कि मध्य रात्रि को प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया।किसी के घर में घुसने की आहट पर परिजनों ने उसे पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी यह देखकर प्रेमिका प्रेमी को बचाने के लिए उसके उपर लेट गई। चोर का शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए तथा इसकी सूचना 112 पर दे दी मौके पर पहुंची पुलिस को जब सच्चाई का पता चला तो वह बैरंग लौट गई। युवती के परिजनों ने युवती का मोबाइल छिन कर जमकर खरी खोटी सुनाई। परिजनों को 26 फरवरी को शिद्दत से इंतजार है। बारात आए और इज्जत से युवती की विदाई कर दें ताकि उन्हें सुकून मिले। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है

+ There are no comments
Add yours