दलापुर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक,पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कराया मुक्त

1 min read

दलापुर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक,पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कराया मुक्त

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत सहायक एवं विकास कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्राम प्रधान एवं सफाईकर्मियों को पंचायत भवन में बंधक बना लिया और अधिवक्ता नवीन द्विवेदी पंचायत भवन के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसओ सराय इनायत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधान को मुक्त कराया तो ग्रामीणों से पुलिस की नोक झोंक हो गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराकर वहां से हटा दिया पर इसी बीच नवीन की तबियत खराब हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में कई दिनों से ग्रामीण ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत सहायक नीलांचल का एक वर्ष से बकाया मानदेय के भुगतान एवं विकास कार्य में अनियमितता के आरोप में अधिवक्ता नवीन द्विवेदी के नेतृत्व में विरोध कर रहे हैं। विरोध में अधिवक्ता नवीन पंचायत भवन पर अनशन पर बैठे थे। शनिवार को शाम नायब तहसीलदार विवेक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपों की जांच कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया और पंचायत भवन में ताला बंद कराकर चाभी हल्का लेखपाल रवींद्र रावत को सुपुर्दगी में दे दिया।

सोमवार को ग्राम प्रधान रामचंद्र सोनकर सफाईकर्मियों जगमल बिंद एवं अजय कुमार यादव के साथ पहुंचे और दूसरी चाभी से पंचायत भवन का ताला खोलकर कुछ काम करने लगे। अधिवक्ता नवीन को जानकारी हुई तो वे ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रधान ने अंदर से पंचायत भवन बंद कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने गेट बाहर से बंद कर दिया और नवीन धरने पर बैठ गए। 

प्रधान और सफाई कर्मियों के बंधक होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज रामायण सिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों से प्रधान द्वारा पंचायत भवन का ताला खोलने को लेकर बहस होने लगी और ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायत भवन की कुंडी खोलकर प्रधान और सफाईकर्मियों को मुक्त कराया तो एसओ से ग्रामीणों की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर वहां से हटाया। इसी बीच नवीन की तबियत बिगड़ गई। जानकारी होने पर एसीपी थरवई कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे तब तक ग्रामीण की भीड़ वहां से जा चुकी थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours