होली की छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, देखे गए 5545 मरीज ,बेली,काल्विन एवं एसआरएन अस्पताल में सुबह से ही लगी लंबी कतारें

1 min read

होली की छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, देखे गए 5545 मरीज 

बेली, काल्विन एवं एसआरएन अस्पताल में सुबह से ही लगी लंबी कतारें, त्वचा रोग विभाग में पहुंचे अधिक मरीज 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। होली पर्व के दो दिवसीय अवकाश के बाद शुक्रवार को प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों की भारी भीड़ रही। त्योहार पर अधिक तला खाना खाने के बाद लोग बीमार हुए। उल्टी, दस्त की शिकायत के साथ ही हड्डी, नेत्र एवं त्वचा रोग ग्रस्त मरीज पहुंचे।

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन), तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) एवं मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) में सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों और ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। ३ एवं ४ मार्च को होली अवकाश के कारण सभी प्रमुख अस्पताल बंद थे, जिसके बाद शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह सुवह ९ बजे से दोपहर २ बजे तक ओपीडी चली। ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू होते ही वेली में १६२२, काल्विन में १४४३ एवं एसआरएन में २४८० मरीज देखे गये। बेली, काल्विन, एसआरएन तीनों प्रमुख अस्पतालों को मिलाकर कुल ५५४५ से अधिक मरीज पहुंचे। एसआरएन अस्पताल में सबसे ज्यादा भीड़ त्वचा रोग विभाग में देखी गई, जहां मरीजों की कतार गलियारे से लेकर मुख्य ओपीडी तक पहुंच गई थी। होली के रंगों और केमिकल के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा एसआरएन के पीएमएसएसवाई विल्डिंग में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी गयी। शाम चार बजे तक चली ओपीडी में भी मरीजों का आना जारी रहा। प्रमुख अधीक्षक डा. नीलम सिंह ने बताया कि अवकाश के बाद मरीजों की संख्या में इस वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए थे ताकि किसी को असुविधा न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours