आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत, एक गंभीर

1 min read

आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत, एक गंभीर

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। गंगापार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार की सुबह बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में तीन मवेशियों की भी जान चली गई। एक मवेशी भी झुलस गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सराय इनायत थाना के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में 58 वर्षीय किसान संग्राम सिंह यादव सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर मवेशियों को चारा देने गए थे। उनका बेटा ज्ञान सिंह उन्हें चाय देने पहुंचा था। इसी बीच अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

पिता-पुत्र और मवेशी चपेट में आ गए। संग्राम सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा ज्ञान सिंह झुलस गया है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दो गोवंश की भी मौत हो गई और एक भैंस झुलस गई। 

उधर, सोरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर मलाक बेला गांव निवासी 55 वर्षीय राम बहादुर पटेल उर्फ मौजी लाल शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। राम बहादुर खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, इसमें से तीन की शादी हो चुकी है। वहीं, मऊआइमा क्षेत्र के किरांव गांव में रामदास यादव के घर के पास बंधे गोवंश की आकाशीय बिजली से मौत हो गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours