प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं-अजय राय

1 min read

प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं-अजय राय

ओजस्वी किरण ब्यूरो 

लखनऊ।आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अजय राय ने कहा कि होली का पर्व समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक विश्वास को मजबूत करने का संदेश देता है। होली के रंग हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

श्री राय ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा समाज में भाईचारे और एकता को और अधिक मजबूत करें। यह पावन पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए मैं ईश्वर से ऐसी कामना हूँ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours