नींव की खुदाई के दौरान बगल का मकान ढहा,एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, एसडी आरएफ -पुलिस मौके पर

1 min read

नींव की खुदाई के दौरान बगल का मकान ढहा,एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, एसडी आरएफ -पुलिस मौके पर

 ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। कोतवाली क्षेत्र के साउथ मलाका में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्लॉट पर नींव खुदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल के मकान का एक हिस्सा ढह गया। इसके नीचे दबने से विनोद कुमार और शारदा नाम के दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना के दौरान कुल 9 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से सात सकुशल बाहर निकल आए। मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि यहां नई इमारत के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम चल रहा था और पिलर बांधे जा रहे थे। उसी दौरान पास का मकान भरभराकर गिर गया। जिस मकान का एक हिस्सा ढहा, वह प्रकाश केसरवानी का बताया जा रहा है जो कपड़ों की दुकान चलाते हैं। जिस प्लॉट पर पिलर बांधने का काम चल रहा था, वह दारागंज के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। घटना के समय नींव की खुदाई और पिलर बांधने में कुल 9 मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी में एक मजदूर के दबे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में सभी मजदूरों का पता चल गया।

हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। दोनों की पहचान विनोद (40 वर्ष) और शारदा (35 वर्ष) के रुप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि किसी मजदूर के मलबे में दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे की जांच की। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी के दबे होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी मनीष कुमार सैंडिल लेने बताया कि घटना में दो मजदूर मलबे के नीचे दबे थे जिन्हें निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। अन्य सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours