मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कोल्ड स्टोरेज कांड में लापरवाही मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी को किया निलंबित 

1 min read

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कोल्ड स्टोरेज कांड में लापरवाही मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी को किया निलंबित 

 ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। कोल्ड स्टोरेज हादसा मामले में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है। बताया कि हादसे में प्रथम दृष्टया उनकी लापरवाही मिली है।

प्रशासन अब अन्य लोगों पर भी एक्शन लेगा। इसको लेकर जांच की जा रही है। वहीं सपा ने हादसे पर दुख जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा-पार्टी की ओर से मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई थी। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours