पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस रद, 2013 से 23 तक विवाद के कारण बंद था कोल्ड स्टोरेज

1 min read

पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस रद, 2013 से 23 तक विवाद के कारण बंद था कोल्ड स्टोरेज

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। फाफामऊ के चंदापुर में सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद के शीतगृह पर प्रशासन की ओर से एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

शीतगृह में सोमवार को हुए भयावह हादसे के बाद डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस शीतगृह के लाइसेंस का नियम विरुद्ध नवीनीकरण किया गया था।

एक प्राइवेट इंजीनियर की ओर से दिए गए इमारत की फिटनेस रिपोर्ट पर जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने वर्ष 2025 में पांच वर्षों के लिए लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया था, जबकि शीतगृह का भवन जर्जर हो गया था। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उप निदेशक उद्यान कृष्ण मोहन चौधरी ने यह कार्रवाई की है।

यह कोल्ड स्टोरेज 2013 से 23 तक विवाद के कारण बंद रहा, फिर 2024 में एक वर्ष तथा 2025 में पांच वर्ष के लिए इसके लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ था। वर्ष 1989 से इस शीतगृह का निर्माण शुरू हुआ था और वर्ष 1992 में इसका संचालन शुरू हुआ था।

उच्च स्तरीय जांच कमेटी को लोक निर्माण विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि शीतगृह की दीवार बेहद कमजोर हो गई थी। कंक्रीट के बजाय ईंट के पिलर की मजबूती खत्म हो चुकी थी। वहीं चैंबर की छतों की सरिया जंग खाकर गल गई थीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours