स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु दोहरी पहल, विशेष फिटनेस अभियान एवं UP-ISVMP पोर्टल पर स्कूली वाहनों का विवरण अंकन 01 अप्रैल, 2026 से प्रभावी : परिवहन आयुक्त 

1 min read

स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु दोहरी पहल, विशेष फिटनेस अभियान एवं UP-ISVMP पोर्टल पर स्कूली वाहनों का विवरण अंकन 01 अप्रैल, 2026 से प्रभावी : परिवहन आयुक्त 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्यालयी बच्चों की सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दो महत्वपूर्ण पहलें एक साथ प्रारम्भ की हैं। 01 से 15 अप्रैल, 2026 तक प्रदेशव्यापी स्कूली वाहन फिटनेस अभियान तथा UP Integrated School Vehicle Management Portal (UP-ISVMP) पर स्कूली वाहनों का विवरण अंकन किया जाएगा

विशेष फिटनेस अभियान (01-15 अप्रैल, 2026)

मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत

1. शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस जाँच पंजीकरण, परमिट, बीमा, PUC एवं भौतिक स्थिति।

2. त्रुटिपूर्ण फिटनेस को तत्काल निरस्त कर संशोधित फिटनेस जारी की जाए।

3. बिना परमिट / परमिट शर्तों के विरुद्ध संचालित वाहनों पर MVAct-1988 के तहत कठोर कार्रवाई।

4. दैनिक प्रगति रिपोर्ट QR कोड पोर्टल पर अद्यतन की जाए।

ख. UP Integrated School Vehicle Management Portal (UP-ISVMP)

प्रदेश में इस प्रकार का पोर्टल पूर्व में उपलब्ध नहीं था। परिवहन विभाग द्वारा प्रथम बार विकसित UP-ISVMP दिनांक 01.04.2026 से लाइव होगा। यह पोर्टल विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन हेतु एकीकृत डिजिटल मंच है, जिस पर वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज़ की निगरानी एवं अनुपालन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।

पोर्टल URL: https://upisvmp.com

पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य एवं विशेषताएँ

जिला एवं विद्यालय स्तरीय समितियों को सुदृढ़ करना जिला स्तरीय (नियम 222-ड.) एवं विद्यालय स्तरीय (नियम 222-छ.) परिवहन यान सुरक्षा समितियों की मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग इस पोर्टल के माध्यम से होगी।

विद्यालय प्रबन्ध समिति की केन्द्रीय भूमिका

विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) पोर्टल पर वाहन विवरण अंकन, शपथ पत्र अपलोड एवं अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सीधे जिम्मेदार होगी।

Know Your Bus – अभिभावकों के लिए सुविधा

UP-ISVMP पोर्टल पर “Know Your Bus” सुविधा उपलब्ध है जिसके माध्यम से अभिभावक अपने बच्चे की स्कूल बस की समस्त जानकारी वाहन पंजीकरण, फिटनेस स्थिति, PUC, चालक का विवरण, परमिट एवं बीमा ऑनलाइन देख सकते हैं।

पोर्टल पर लॉगिन सुविधा निम्न सात श्रेणियों के लिए उपलब्ध है

उपयोगकर्ता श्रेणी

1. Transport Commissioner Office

2 RTO (संभागीय परिवहन अधिकारी)

3. ARTO (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी)

4. BSA (Basic Shiksha Adhikari) / DIOS (District Inspector of Schools)

5. District Administration (DM)

6. Police Department

7. School Management (विद्यालय प्रबंधन)

परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने निर्देश दिए है कि अभियान समाप्ति के उपरांत भी बिना फिटनेस / त्रुटिपूर्ण फिटनेस के संचालित स्कूली वाहनों एवं उनके स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours