तेजस्वी के हारने के बाद अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेशन में- केशव प्रसाद मौर्य

1 min read

तेजस्वी के हारने के बाद अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेशन में- केशव प्रसाद मौर्य

आजादी के बाद अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बजट 2026 पर आयोजित हुए युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सम्मिलित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट 2026 आजादी के बाद अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है। बजट को लेकर युवाओं में उत्साह है। युवाओं से आह्वाहन है कि वे रोजगार पाने वाला ही नहीं रोजगार देने वाला भी बनें।
मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव से लौटने व तेजस्वी के हारने के बाद अखिलेश यादव बहुत फ्रस्ट्रेशन में हैं इसीलिए वे ऊल जलूल बयान दे रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार का बजट इतना शानदार है कि उन्हें 2027 क्या 2047 तक धुंधलापन दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार युक्त सरकार बताने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्होंने (अखिलेश यादव) आतंकवादियों के मुकदमें वापस लिए उन्हें क्या कहा जाए।
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वन्देमातरम गान की अनिवार्यता पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हैं और भारत में यदि रहना है तो वन्देमातरम कहना है।
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, डॉ वीके सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पप्पू पांडेय, यमुनापार अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, गंगापार अध्यक्ष नवीन पटेल, विधायक दीपक पटेल, सुरेंद्र चौधरी, गुरुप्रसाद मौर्य, उत्तर मौर्य, अनामिका चौधरी, रणजीत सिंह, राजेश गोंड , पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, श्याम कृष्ण पाण्डेय, शुभम पांडेय बालाजी आदि उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours