दुकानदार ने की दुकान गई मासूम से रेप की कोशिश,जबरन भीतर खींचा, मोहल्ले वालों ने पीटकर पुलिस को सौंपा 

1 min read

दुकानदार ने की दुकान गई मासूम से रेप की कोशिश,जबरन भीतर खींचा, मोहल्ले वालों ने पीटकर पुलिस को सौंपा 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में दुकान पर बिस्किट लेने गई आठ साल की मासूम से रेप की कोशिश की गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसे दुकान के भीतर खींचकर गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए और फिर उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रभु नारायण सिंह फौज से रिटायर होने के बाद धूमनगंज में रहता है। घर में ही वह दुकान भी चलाता है जिसमें किराना का सामान बेचता है। स्थानीय लोगों ने बताया, शाम करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची उसकी दुकान पर बिस्किट लेने पहुंची।

उस वक्त सुनसान था और बच्ची को अकेला देखकर दुकानदार ने उसे भीतर खींच लिया। इसके बाद गलत काम करने का प्रयास किया। इस पर बच्ची चीखने लगी। आसपास के लोगों ने बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो घरों से बाहर निकल आए। तब तक बच्ची के परिजन भी आ गए। घरवालों को देखकर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी और बताया कि अंकल मुझे जबरदस्ती दुकान में खींच लिए।

घरवालों के साथ मोहल्ले के लोगों ने यह बात सुनी तो वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। उसे घेरकर जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और बच्ची के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours