कमला नेहरू अस्पताल से अब ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों को मिलेगी ट्रांसप्लांट की हर महीने सुविधा, बोन मैरो का सफल ट्रांसप्लांट, मरीज को छुट्टी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। चिकित्सा के क्षेत्र में संगम नगरी ने एक और बड़ी उपलष्यि हासिल की है। महानगर के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में पहला बोल मोरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतापगढ़ निवासी ६२ वर्षीय मरीज, जो लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे आंकोलाजी विमाग के डा. मानस दुवे के नेतृत्व में इस जटिल प्रक्रिया का सफलता पूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। उन्हें १४ दिनों की कड़ी निगरानी के बाद गुरुवार 9 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आन्कोलाजी विभाग के डा. मानस दुवे बताया कि मरीज पूरी तरह से स्वास्थ्य है जिसके कारण डिस्वार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफोट काफी चुनौतीपूर्ण था, जिसके बाद मरीज को १४ दिनों तक डाफर की फाड़ी निगरानी एवं आइसोलेशन में रखा गया। अस्पताल के निदेशक हरिओम सिंह ने बताया कि अस्पताल में अब यह सुविधा नियमित रूप से मिलेगी। अब से हर महीने ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कमला नेहरू अस्पताल में किया जाएगा इस पहल से प्रयागराज एवं आसपास के जनपद के लोगों को दूसरे बड़े शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

+ There are no comments
Add yours