कोल्ड स्टोरेज हादसे में घायल श्रमिक ने लगायी आर्थिक मदद की गुहार,पैर में फ्रैक्चर के चलते आपरेशन कर लगाया जायेगा स्टील का इंप्लांट

0 min read

कोल्ड स्टोरेज हादसे में घायल श्रमिक ने लगायी आर्थिक मदद की गुहार

पैर में फ्रैक्चर के चलते आपरेशन कर लगाया जायेगा स्टील का इंप्लांट,अस्पताल की ओर से नही मिलता निःशुल्क

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। फाफामऊ के चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे को बीते १७ दिन हो चुके हैं, लेकिन बिहार के सहस्सा निवासी २० वर्षीय अमित चौधरी के लिए प्रॉब्लम कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हादसे में चार मजदूरों की जान गयी थी और १४ घायल हुए थे, जिनमें से १३ अभियुक्त स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं श्रमिक अमित चौधरी के बाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर है और उसका इलाज अस्पताल के आार्थो वार्ड में चल रहा है, डाक्टरों के अनुसार अमित के पैर का आपरेशन कर स्टील का इंप्लांट लगाया जायेगा। इसके लिए लगभग ३७ हजार रूपये का खर्च आयेगा। और अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क इंप्लांट नहीं मिलता है। जिसे वहन करने में आमित का परिवार असमर्थ है। पीड़ित के तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने जिलाअधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्र सौंपकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है। जिलाधिकारी ने यथाशीघ्र ही आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। उमेश ने बताया कहा कि कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन की ओर से अभी तक बकाया मजदूरी तक नहीं मिली है। मजदूरी लगभग ४० हजार रूपये के आसपास बकाया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours