समाज को बांटने की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव- साध्वी निरंजन ज्योति

1 min read

समाज को बांटने की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव- साध्वी निरंजन ज्योति

महापौर ने किया पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सदियापुर में पूर्व पार्षद ऋषि निषाद के सभागार में आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर पिछड़ा आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सभी समाज के माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को वह शिक्षित करें और संस्कारवान बनाएं जिससे कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो और उनके बढ़ते हुए कदम को कोई रोक न पाए। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति समाज को जोड़ने की होनी चाहिए ना कि तोड़ने की लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर पीडीए के नाम पर समाज को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश यादव और ऐसी जातिवादी जहर के नाम पर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव को आने वाले 2027 में प्रदेश की जनता कमल खिलाकर उन्हें सबक सिखाएगी। 

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी भाजपा नेता मलयज शर्मा, राजेश केसरवानी, पूर्व पार्षद ऋषि निषाद, पार्षद श्रीमती राधा निषाद ने साध्वी निरंजन ज्योति को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

 स्वागत करने वालों में अमित गुप्ता, पार्षद साहिल अरोरा, अरविंद निषाद, ध्रुव निषाद, मनोज निषाद, अमन गुप्ता, रणविजय सिंह, रेखा कनौजिया, ज्ञान कुशवाहा, सुमित सिंह बागी, श्याम निषाद, मनीष निषाद, आभा साहू, रीना निषाद आदि सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

महिलाओं के लिए राजनीति में भागीदारी और आसान होगी – साध्वी निरंजन ज्योति

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकतंत्र, महिला आरक्षण और चुनावी माहौल जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने मतदान करने वाले मतदाताओं और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन की सराहना की, वहीं महिला आरक्षण को लेकर कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है, जहां जनता को अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। जिन राज्यों में मतदान हुआ है, वहां मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में विश्वास जताया है, जो सराहनीय है।

महिला आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। गार्गी, मैत्रेयी और जीजाबाई जैसे उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब राजनीति में भी उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने नारी वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के संभावित नतीजों पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। सभी दलों को अपने तरीके से चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनी रहनी चाहिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours