गोवंशों से भरा ट्रक पलटा, सात गोवंश की मौत और 11 घायल, गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था

1 min read

गोवंशों से भरा ट्रक पलटा, सात गोवंश की मौत और 11 घायल, गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। होलागढ़ थानांतर्गत पश्चिम नारा गांव के पास गुरुवार देर रात बड़ी नहर की पुलिया पर गोवंशों से भरा ट्रक पलट गया। इसमें सात गोवंशों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। सभी का पशु डॉक्टरों से उपचार करा कर राजापुर स्थित गोशाला में भिजवाया गया।

गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से गुरुवार देर रात एक ट्रक प्रतापगढ़ से होलागढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ता भटक जाने के कारण चालक दूसरे मार्ग पर चला गया और फिर बड़ी नहर की पुलिया पर ट्रक बैक करते समय पलट गया। चालक मौके से भाग निकला। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

होलागढ़ पुलिस के साथ ही एसीपी व पशु डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में सामने आया कि गोकशी के लिए गोवंशों को ले जाया जा रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पश्चिम नारा गांव के पास से ग्रामीण गुजरे तो बड़ी नहर की पुलिया पर एक ट्रक को पलटा देखा। वह मौके पर पहुंचे तो वहां कई गोवंश गिरे पड़े थे। पलभर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जमीन में पड़े व ट्रक में लदे गोवंशों को किसी बाहर निकालकर सड़क पर ले आया गया। इसी बीच होलागढ़ पुलिस के साथ ही एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला घटनास्थल पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों को फोन करके बुलाया गया। गाेवंशों की जांच की गई तो पता चला कि सात की मौत हो चुकी है, जबकि 11 घायल थे। इन सभी का उपचार कर राजापुर स्थित गोशाला भेजा गया।

ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी होने का पुलिस को संदेह 

जिस ट्रक में गोवंश लदे थे, उसके नंबर को देखा तो वह बरेली का था। हालांकि पुलिस को संदेह है कि फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी होने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर फरार चालक व गोवंश तस्करी से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जब पशु डाॅक्टरों को सूचना दी तो वह तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours