एनटीएफ व धूमनगंज पुलिस ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की स्मैक 03 गिरफ्तार, 704.88 ग्राम स्मैक, व अन्य सामान बरामद

1 min read

एनटीएफ व धूमनगंज पुलिस ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की स्मैक 03 गिरफ्तार, 704.88 ग्राम स्मैक, व अन्य सामान बरामद

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज व थाना धूमनगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से आज सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग डेढ़ करोड़ की 704.88 ग्राम स्मैक, व अन्य सामान बरामद किए हैं श।

पुलिस के अनुसार मुखबिरों की सूचना एवं सर्विलांस सेल की मदद से सचिन पासी पुत्र जीतलाल, राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार और नितेश कुमार पुत्र गोरेलाल सभी निवासी ताडबाग थाना धूमनगंज प्रयागराज को सूचना पर वर्कशाप रोड सुबेदारगंज स्टेशन के पीछे की गली थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 05 पैकेट स्मैक (कुल वजन 704.88 ग्राम) अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 40 लाख 97 हजार 600/- रूपये व 03 मोबाइल फोन व 1200/- रूपये नकद बरामद किये गये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours