सुबेदारगंज रोड से दो बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

0 min read

सुबेदारगंज रोड से दो बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। धूमनगंज पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई सुबेदारगंज स्टेशन रोड के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवा भारतीया (21) निवासी मत्तन का पुरा, कसारी मसारी, और राज भारतीया (22) निवासी चकिया कसारी मसारी, थाना धूमनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबेदारगंज स्टेशन रोड स्थित एक मंदिर के पास दबिश देकर इन्हें पकड़ा।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। यह वाहन धूमनगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी हुआ था। वाहन की बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। देवा भारतीया के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। राज भारतीया के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। उनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours