तेज रफ्तार बाइक डीजे से टकराई, दो कारीगरों की मौत

1 min read

तेज रफ्तार बाइक डीजे से टकराई, दो कारीगरों की मौत

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर नच्चू ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष उर्फ छोटू (22) पुत्र ज्वाला सिंह निवासी सरपतहिया थाना नैनी अपने साथी शिवानंद केसरवानी (22) पुत्र दिनेश केसरवानी निवासी नैनी के साथ हलवाई का काम करने मेजा गया था। वहां से दोनों मंगलवार की रात लगभग एक बजे घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में नच्चू ढाबा के पास उनकी बाइक डीजे से टकरा गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौकेै पर पहुंच गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours