मंडौर मोड़ पर प्रतिबंधित लकड़ी जब्त,वन विभाग ने 40 बोटा लकड़ी पकड़ी,जांच जारी

1 min read

मंडौर मोड़ पर प्रतिबंधित लकड़ी जब्त,वन विभाग ने 40 बोटा लकड़ी पकड़ी,जांच जारी

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज उतराव। प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के मंडौर मोड़ पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे के नेतृत्व में की गई छापेमारी में लगभग 40 बोटा प्रतिबंधित लकड़ी जब्त की गई। यह कार्रवाई अवैध रूप से लकड़ी के भंडारण के खिलाफ की गई।

छापेमारी के दौरान जब्त की गई लकड़ी के स्रोत और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे। टीम में फॉरेस्टगार्ड वीरेंद्र और अन्य वनकर्मी भी शामिल थे, जिन्होंने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वन विभाग की टीम ने मौके पर गहन जांच-पड़ताल की। जब्त की गई लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर उसकी नंबरिंग की गई है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटान और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब्त की गई लकड़ी पास के एक टाल (लकड़ी डिपो) की हो सकती है, जो घटनास्थल से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

इस संबंध में रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि लावारिस मिले बोटों को जब्त कर नंबरिंग की गई है और अज्ञात के खिलाफ धारा 3/28 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस लावारिस लकड़ी पर दावा करता है, तो उसे मुकदमे में नामजद कर कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours