पैसे के विवाद में चली गोली एक घायल

1 min read

पैसे के विवाद में चली गोली एक घायल

 ओजस्वी किरण संवाददाता 

झूंसी । स्थानीय थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया जिसमें पैसे के विवाद में चली दो राउंड गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई वही सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गई लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। वही महिला पुलिस ने घर से महिलाओं को पकड़ कर थाने ले है।

 बताया गया कि सोमवार की शाम ईसीपुर चौराहे पर मलावा खुर्द निवासी सोनू अहमद पुत्र फिरोज अहमद और अमीना ने दो वर्ष पहले तीन विश्वा जमीन का सौदा कर ग्यारह लाख रुपए देकर एग्रीमेंट कराया था जिसमें रजिस्ट्री नहीं हो सकी और अमीना अपना पैसा कई बार मांगा और पुनः सोमवार की शाम इसीपुर में उससे पैसा मांगने लगी इतने में अमीना व उसके बेटे असद से कहासुनी होने लगी उसके बाद हाथापाई हो गई जिससे नाराज सोनू अहमद ने अमीना के बेटे पर अवैध असलहे से दो राउंड फायर कर दिया गरिमत रही की गोली बगल से निकल गई लेकिन अमीना के बेटे असद के जांघ में गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। गोली चलते ही घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई लोग भागने लगे और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे झूंसी थानाध्यक्ष महेश मिश्रा व रहीमापुर चौकी इंचार्ज जयराम सरोज टीम के साथ आरोपी के घर दबिश दिया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया वही महिला पुलिस ने घर की महिलाओं को पूछ ताछ के लिए थाने ले आयी और पूछ ताछ कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours