ट्रॉमा सेंटर की पैथोलॉजी हुई और सशक्त,दो नई अत्याधुनिक मशीनें स्थापित

1 min read

ट्रॉमा सेंटर की पैथोलॉजी हुई और सशक्त,दो नई अत्याधुनिक मशीनें स्थापित

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ट्रॉमा सेंटर की पैथोलॉजी प्रयोगशाला में दो नई अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री विश्लेषक (Analyzers) स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के संचालन से पहले से संचालित पैथोलॉजी सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम होंगी, जिससे जांच रिपोर्ट पहले की अपेक्षा अधिक तेजी और दक्षता के साथ उपलब्ध कराई जा सकेगी।

नई मशीनों के माध्यम से सीरम यूरिया (S. Urea), सीरम क्रिएटिनिन (S. Creatinine), सीरम बिलीरुबिन (S. Bilirubin), एसजीपीटी (SGPT), एसजीओटी (SGOT), ब्लड शुगर (Sugar) तथा सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स (S. Electrolytes) सहित अनेक महत्वपूर्ण जांचें ट्रॉमा सेंटर में ही उच्च गुणवत्ता के साथ की जा सकेंगी। इससे गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों के उपचार में आवश्यक निर्णय और अधिक शीघ्रता से लिए जा सकेंगे।

प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि,
“स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर को लगातार और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। यहां पैथोलॉजी सेवाएं पहले से उपलब्ध थीं, लेकिन नई अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना से जांच व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं आधुनिक होगी। हमारा मुख्य फोकस ट्रॉमा सेंटर में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी उद्देश्य से ट्रॉमा सेंटर में आवश्यक संसाधनों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours