SRN अस्पताल में शुरू हुई NAT तकनीक से रक्त की जांच

1 min read

SRN अस्पताल में शुरू हुई NAT तकनीक से रक्त की जांच

प्रयागराज : SRN अस्पताल में अब NAT तकनीक से रक्त की जांच शुरू हो गई है। इसके जरिए मरीजों को अब और भी सुरक्षित रक्त मिलेगा। प्रयागराज मंडल के मरीजों के लिए यह एक बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि

NAT तकनीक से रक्त सुरक्षा में सुधार

​ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वत्सला मिश्रा ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि NAT तकनीक रक्त सुरक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। यह तकनीक संक्रमण पैदा करने वाले वायरस के डीएनए एवं आरएनए की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान कर लेती है।

​NAT तकनीक के फायदे और सुरक्षा

​अब तक रक्त की जांच एलाइजा और क्लिया तकनीक से की जाती थी। लेकिन नई इस तकनीक ‘विंडो पीरियड’ के दौरान भी संक्रमण का पता लगाने में सक्षम है। इससे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी जैसे संक्रमणों का खतरा लगभग समाप्त हो जाएगा।

 इसे भी पढ़ें :- SRN अस्पताल प्रयागराज: अब मरीजों को नहीं करना होगा स्ट्रेचर का इंतज़ार, ‘ओजस्वी किरण’ की रिपोर्ट का असर

​ NAT तकनीक से मरीजों को मिलेगी मुफ्त सुरक्षा

​अस्पताल प्रशासन ने 1 जुलाई 2026 से प्रत्येक रक्त यूनिट की जांच अनिवार्य कर दी है। इसके लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का अनुबंध डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ से हुआ है। अब यह सुविधा के उपयोग से हर यूनिट की जांच के बाद ही उसे जारी किया जाएगा।

NAT तकनीक का महत्व और लाभ

​यह सुविधा मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसी भी मरीज पर कोई अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। यह कदम अस्पताल की गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

 इसे भी पढ़ें :-  https://www.bhaskar.com/local/up/prayagraj/news/now-blood-will-be-more-safe-at-srn-hospital-133504369.html

​विश्वस्तरीय रक्त आधान सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक मील का पत्थर है। इस तकनीक के आने से प्रयागराज के मरीजों को अब सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours