प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय केदारनाथ साहू की 13वीं भोज में दिग्गजों का लगा जमावड़ा
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज। शुक्रवार को हंडिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय केदारनाथ साहू के 13वीं भोज में काफी संख्या में दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा जहां पर उपस्थित लोगों द्वारा स्वर्गीय केदारनाथ साहू को उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही साथ 13वीं भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया गया । बता दे कि केदारनाथ साहू का स्वर्गवास 15 जून को हो गया था जिनकी आत्मा की शांति हेतु 25 जून को बाल मुंडन व महापात्र विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शुक्रवार 28 जून को तेरहवीं भोज कार्यक्रम का आयोजन उनके निवास स्थान वार्ड नंबर 12 गल्ला मंडी से किया गया जहां पर काफी संख्या में दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। तेरहवीं भोज में सम्मिलित होने वाले अतिथियों के प्रति उनके सुपुत्र कमला शंकर साहू अनिल कुमार साहू अरुण कुमार साहू बाबा के द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर दान बहादुर शिव शंकर अशोक कुमार दीपक कुमार शैलेश पवन पीयूष समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद सम्मिलित रहे।

+ There are no comments
Add yours