अतरसुइया में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

1 min read

अतरसुइया में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। अतरसुया थाना अंतर्गत रानी मंडी क्षेत्र के कूड़े खाने के पास गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिसकी उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष लग रही थी। जिसको बहुत ही बुरी तरीके से मारा गया था अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी पहचान अतरसुया क्षेत्र के रानी मंडी इलाके के निवासी अभिषेक कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी बहुत ही बेरहमी के साथ हत्या की गई है। जब उसका शव बरामद हुआ था उसकी एक आंख फोड़ दी गई थी अथवा एक आंख बाहर की तरफ निकली हुई थी और हाथ पैरों पर भी काफी चोट के निशान थे। वही सर पर भी किसी भारी चीज से हमला किया गया था। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शाम होते-होते उसकी पहचान हो गई। घर वालों का आरोप है कि आदित्य मालवीय नामक व्यक्ति ने कुछ पुरानी रंजिशें के चलते उसकी हत्या की है।

थाना अतरसुया में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर परिजनों ने
अतरसुया चौराहे पर चक्का जाम कर अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। काफी देर के हंगामे के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चक्का जाम खत्म कराया।

अतरसुईया थाना अध्यक्ष ने कहां है कि जल्द ही इस हत्या कांड का खुलासा होगा और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours