गांव के बच्चे ने ऐसा क्या किया की जो तेजी से हों रही है चर्चा
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज। नवरात्रि का पर्व आते ही भक्तों में एक नया जोश दिखाई पड़ रहा है जहां पर लगातार माता रानी की पूजा अर्चना के साथ-साथ आरती कराई जा रही है लगातार माता रानी के जयकारे भी लगाए जा रहे हैं बाजार से बड़े-बड़े मूर्ति कलाकारों द्वारा जहां माता रानी की मूर्ति लाकर स्थापित की गई है वहीं पर 16 साल के ग्रामीण क्षेत्र के छोरे ने अपने हाथों से मूर्ति बनाकर कमाल कर दिया इसके क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है। बता दे की हंडिया क्षेत्र के ग्राम सभा मुंगरा और निवासी अजय कुमार यादव के ऑन हर बेटे सोनू यादव ने ढाई महीने के अंदर अपने हाथों की कला का प्रदर्शन करते हुए माता रानी की लाजवाब मूर्ति बना डाली जिसे गांव के लोगों ने देखा तो हद परम रह गए माता रानी की मूर्ति को जयकारा लगाते हुए पंडाल लगाकर सजा दिया गया जहां पर लगातार माता रानी की सुबह शाम आरती उतारी जा रही है।
बचपन से ही सोनू यादव लगातार मूर्ति बनाने का प्रयास करता रहा कुछ वर्ष पहले उसने माता रानी की छोटी सी मूर्ति बनाई थी लेकिन इस बार उसने कुछ बड़ा करने की सूची और माता रानी की बड़ी और भव्य मूर्ति बना डाली जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि माता रानी की मूर्ति गांव के अल्हड़ छोरे ने बनाई है। माता रानी की मूर्ति को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों का लगातार जमावड़ा लगा हुआ है जहां पर सोनू यादव की जमकर प्रशंसा हो रही है। सोनू यादव के द्वारा बनाई गई माता रानी की मूर्ति को लेकर पिता अजय कुमार यादव दादा रविंद्रकांत यादव चाचा शमशेर यादव की खुशी का ठिकाना नहीं है इतना ही नहीं प्रशांत यादव सोनू की मम्मी अर्चना देवी देवेंद्र यादव राकेश यादव अंश यादव उषा देवी ने सोनू यादव को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है। सोनू यादव के दादा रविंद्रकांत यादव ने कहा की प्रभु की कृपा उनके परिवार पर बरस रही है माता रानी की कृपा से ही ऐसा संभव हो पाया है की होनहार छोरे ने माता रानी की मूर्ति बना दी है जिसकी पूजा अर्चना के साथ-साथ आरती भी उतारी जा रही है जहां पर माता रानी के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भक्तों का जमावड़ा लग रहा है साथ ही साथ माता रानी के दर्शन को आने वाले भक्तों के द्वारा सोनू यादव को पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours