जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज में कमला बहुगुणा स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता बौद्धिक क्रियाकलाप समिति के तत्त्वावधान में हुआ सम्पन्न

1 min read

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज में कमला बहुगुणा स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता बौद्धिक क्रियाकलाप समिति के तत्त्वावधान में हुआ सम्पन्न

ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षण संस्थानों में क्या महिलाओं को आरक्षण देने से वास्तविक समानता हासिल की जा सकती है। इस विषय पर संचालित हो रही कमला बहुगुणा स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता 28 अक्टूबर को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज में महाविद्यालय की बौद्धिक क्रियाकलाप समिति के तत्त्वावधान में सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता की आयोजिका पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये छात्राओं को इस प्रतियोगिता के निहितार्थ समझाया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर युवा महिला आरक्षण की आवश्यकता को नकार रहे हैं जो कि एक नए प्रगतिशील समाज को प्रतिबिम्बित कर रहा है।निर्णायक मंडल में डा. प्रभा मिश्रा ,पीसीएस अधिकारी, डा. प्रतिमा चैतन्य, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की प्रो. रतनकुमारी वर्मा सम्मिलित रहीं।

प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं, संचालन डा. फातिमा नूरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. प्रमा द्विवेदी ने किया।

आयोजन में कमला बहुगुणा समिति के स्वप्निल द्विवेदी, संजय उपाध्याय एवं अंकिता उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अत्यंत रोचक मुकाबले के बाद अनन्या सिंह,साक्षी दुबे और सपना मौर्या ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रो काजल देब, डा. अजिता ओझा, डा. माधुरी राठौर, डा. रमा गुप्ता, डा.आशीष मिश्र, डा. अनुज वर्मा, डा. कस्तूरी भारद्वाज, डा. अंजलि शिवहरे इत्यादि उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours