पत्नी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी, एफआईआर दर्ज 

1 min read

पत्नी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी, एफआईआर दर्ज 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। करेली थाने में एक विवाहिता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को विवश करता है। विरोध करने पर तलाक देने और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। करेली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका फरवरी 2012 को निकाल हुआ था। उसके दो बेटे हैं। आरोप है पिछले करीब दो साल से पति और ससुराली प्रताड़ित कर रहे हैं। पति शराब के नशे में धुत होकर बच्चों के साथ भी मारपीट करता है।

वहीं, देवर भी गलत हरकत करना है। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। करीब पांच महीने से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने को विवश है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours