कुन्दौरा धाम में बालाजी मंदिर का वार्षिक भंडारे का हुआ आयोजन

1 min read

 

कुन्दौरा धाम में बालाजी मंदिर का वार्षिक भंडारे का हुआ आयोजन

 

ओजस्वी किरण  संवाददाता 

 

हण्डिया प्रयागराज। बुधवार को कुन्दौरा धाम में बालाजी मंदिर का वार्षिक भंडारा विजय बहादुर गौंड निवासी दिल्ली भजनपुरा के कर कमलों द्वारा 16वें भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन विजय बहादुर की पुत्री के जन्मदिन पर लगातार आयोजित किया जा रहा है जहां पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा तथा श्रद्धापूर्वक भंडारे का आनंद लिया गया। इस भंडारे में स्वजाति बंधुओ में विशेष रूप से जवाहरलाल गौंड आसाराम गौंड मेवालाल गौड़ क्षेत्र के सम्मानित सर्व धर्म समन्वय समिति के प्रबंधक विजय बहादुर संरक्षक सत्येंद्र पांडेय भोलानाथ यादव स्वतंत्र यादव रमन गौंड सुरेश दुबे सुरेश तिवारी चौधरी गौंड महासभा सिपाही गौंड महासभा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पवन तिवारी आप नेता आम आदमी पार्टी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवालाल गौंड एवं संचालक जवाहरलाल गौंड अध्यक्ष हरिहर धाम पूर्व सदस्य जिला पंचायत धनपुर द्वारा किया गया।गायक कलाकार कन्हैयालाल गौंड अयुग नारायण गौंड ने अपने गीतों से कार्यक्रम में समा बांधकर लोगों का मन मोह लिया

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours