हंडिया के लाक्षागृह गांव में युवक की हत्या,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज । हंडिया कोतवाली अंतर्गत आने वाले लक्षागृह गांव में देर रात एक युवक की सर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार बादल वर्मा पुत्र बबलू वर्मा उम्र लगभग 18 वर्ष मंगलवार की रात अपने घर से खाना खाकर घर से कुछ दूरी पर रोड के किनारे अपने झोपड़ी में सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह उसके परिवार का कोई सदस्य दुकान खोलने जब वहा गया तो झोपड़ी में उसे खून से लथपथ देख उसके होस उड़ गया और उसने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी जिसके बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए और रोने बिलखने लगे। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भारी भरकम भिड़ जमा हो गई। लोगो ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मृतक युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था जो यही गांव में ही रहता था। युवक के मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

+ There are no comments
Add yours