चलती कार में लगीं आग जलकर हुई खाक,मौके पर पहुची पुलिस दमकल
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज ।उतरांव थाना क्षेत्र हाइवे सर्विस रोड पर चलती कार में लगी आग जलाकर हुई खाक कार सवार सुरक्षित। आपको बताते चले उतरांव के इनायतपट्टी गांव के सामने नेशनल हाइवे सर्विस रोड पर फूलपुर के दलपतपुर गांव नीवासी अजय यादव जो अपनी होंडा सिटी कार नंबर डीएल सी ए एन 1826 के साथ हंडिया से दलपतपुर घर जा रहे थे जैसे ही इनायतपट्टी गांव के सामने हाइवे सर्विस रोड पर पहुचे की अचानक कार में आग लग गईं। कार सवार चालक और दो अन्य उतरकर अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। कार में इतनी तेज आग लगी कि ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुची उत्तरांव पुलिस दमकल के साथ आग पर काबू पाते तब तक कर जलकर खाक हो गयी। दमकर कर्मी बिना वर्दी और सेफ्टी के पहुचे एक होमगार्ड के अलावा सभी दमकर कर्मी बिना वर्दी के घटना स्थल पर पहुचे थे।

+ There are no comments
Add yours