डान संस्थापक आईपी रामबृज पीड़ित परिवार से मिलकर दिया जिला प्रशासन को धन्यवाद 

0 min read

डान संस्थापक आईपी रामबृज पीड़ित परिवार से मिलकर दिया जिला प्रशासन को धन्यबाद 

ओजस्वी किरण संवाददाता 

करछना प्रयागराज। डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज मय समाजसेवी गुलाब चमार शुक्रवार को जिले की पूरी टीम के साथ करछना थाना के इसौटा (लोहनपुर) में मृतक के स्वजन परिवार से मिले। घटना के चौबीस घंटे के अन्दर मिले जिला प्रशासन से त्वरित न्याय व राहत पर जानकारी ली। आईपी रामबृज व गुलाब चमार ने तहसील प्रशासन की ओर से आवासीय पट्टा व अन्य सहायता राशि एक सप्ताह के अन्दर ही निर्गत किए जाने और ग्रामपंचायत व ब्लाक की ओर से भी सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित निर्गत किए जाने के बाबत प्रस्ताव शासन को भेजना और नब्बे प्रतिशत कार्य किए जा चुका है पर तहसील और पुलिस प्रशासन के साथ ब्लाक और पंचायत स्तर तक के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियो को जेल भेजा जा चुका है और विधिक कार्यवाही की जा रही पर आस्वस्त किया। एक आरोपित की जल्द तलाश कर गिरफ्तारी की बात की है।

तहसील करछना स्थित दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में डान की महिलाएं उपस्थित रही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours