कस्बा हंडिया वार्ड नम्बर एक में मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती
ओजस्वी किरण न्यूज़
हण्डिया प्रयागराज। रविवार 20 अप्रैल को हंडिया कस्बा वार्ड नंबर एक में बोधिसत्व भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134वें जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर रिंकू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित गणमान्य लोगों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए साथ ही साथ उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बिनोद कुमार बिंद सैफुल अब्बास हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद रहे जहां पर उनका आयोजक मण्डल डाक्टर रिंकू गौतम समेत उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा माला पहनाते हुए जोरदार अभिनंदन किया गया जहां पर उनके द्वारा भी बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामरक्षा चमार जी रहे जहां पर उनके द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान आयोजक मंडल के द्वारा उनका भी जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में और रोचकता लाने के लिए गायक कलाकार श्याम शंकर भोजपुरिया एवं अनुपम कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों का मन मोह लिया वहीं पुलिस प्रशासन की टीम निगरानी करती नजर आई इस मौके पर बलराम चमार सन्तोष कुमार राजकमल गौतम प्रेम कुमार गौतम राजेश कुमार गौतम संतलाल संजीव कुमार धनीलाल प्रजापति रामपति अरविन्द कुमार गौतम नन्द लाल बिंद समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours