भाजपा नेता सैफुल अब्बास ने प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी का किया जोरदार अभिनंदन
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज जनपद के हंडिया कस्बा में शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सैफुल अब्बास के नेतृत्व में मोहम्मद अली हाउस वार्ड नंबर 11 मेवड़ान में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भाजपा, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, एवं पूर्व महापौर प्रयागराज रही जहां पर उनका क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा एवं कार्यक्रम के संयोजक सैफुल अब्बास के द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सह संयोजक अनिरुद्ध सिंह पटेल , महेश चंद्र पांडेय, डीसीएफ अध्यक्ष अजय पांडेय, भूमि विकास बैंक हण्डिया अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ लल्ले सिंह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फुजैल अहमद, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महफूज अहमद रहे जहां पर उनका भी सैफ़ुल अब्बास के द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गजों समेत सर्व समाज के लोगों का काफी संख्या में जमावड़ा लगा रहा जहां पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत लोगों को शासन के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि वक्फ की गई संपत्तियों का दुरुपयोग कर रहे लोगों से उनका हक दिलाने के लिए जो कायदे कानून बनाए गए हैं उससे वक्फ की गई संपत्तियों का संरक्षण हो सकेगा। वहीं पर कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सैफुल अब्बास ने कहा कि वक्फ की गई संपत्तियों का संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करने का शासन द्वारा जो कदम उठाया गया है वह अत्यंत ही सराहनीय कदम है, विपक्षी पार्टियों द्वारा आम जनता को भ्रम फैलाकर बरगलाया जा रहा है जिसके झांसे में देश की जनता आने वाली नहीं है। कहा कि सरकार द्वारा वक्फ की गई संपत्तियों को संरक्षित करने का जो बीड़ा उठाया गया है उसको सोचने और समझने की जरूरत है किसी के भ्रम जाल में फंसने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम का संचालन निसार अहमद के द्वारा किया गया। इस मौके पर मंगला प्रसाद तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सैदाबाद प्रमोद त्रिपाठी उर्फ बुलबुल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंडिया राकेश कुमार बिंद, मंडल अध्यक्ष कटहरा मनोज कुमार बिंद, मंडल अध्यक्ष सैदाबाद हीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धनूपुर वीरेंद्र कुमार मौर्य , धनंजय पांडेय, गीता पांडेय, विजय नाथ बिन्द, चंद्रमणि मिश्रा, विजय सिंह, राकेश दुबे, नूरैंन अहमद गुड्डू, मुनीर शाह, हाफिज मोहम्मद सलीम, मुमताज अहमद, वसीम खान, मोहम्मद सिद्दीक, अख्तर कुरैशी, अख्तर राईन, फजलुर रहमान हाशमी, इश्तियाक अहमद, अशफाक हाशमी ,अशफाक उर्फ जग्गा, मोहम्मद शमीम खान, मोहम्मद नसीम खान, मोहम्मद वैस ,मोहम्मद शफीक, सईद शाह, मोहम्मद नफीस, रिंकू वर्मा, मोहम्मद अकरम, गुलाम तैयब अंसारी उर्फ लादेन, दीपक पराशर, जितेंद्र सिंह रिंकू, संतोष शुक्ला,बालकृष्ण तिवारी, समेत काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

+ There are no comments
Add yours