हंडिया पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज कमिश्नरेट की गंगानगर पुलिस टीम की हंडिया थाना की पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के चार सदस्यों को अरेस्ट कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन दो लैपटॉप और मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है एडिशनल डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।लूट करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसीपी हंडिया सुनील सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हंडिया नितेंद्र कुमार शुक्ला की टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई है।

+ There are no comments
Add yours