स्कूल मर्जर के विरोध में नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 min read

स्कूल मर्जर के विरोध में नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

ओजस्वी किरण संवाददाता 

हंडिया प्रयागराज परिषदीय स्कूलों में मर्जर किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई द्वारा गहरा विरोध जताया गया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हजारों परिषदीय विद्यालय को पेयरिंग के नाम पर बंद किया जा रहा है प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापक को सर प्लस घोषित कर दिया गया है परिषदीय विद्यालयों को मर्जर से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशन में प्राथमिक शिक्षक संघ हंडिया इकाई के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं नागेंद्र प्रताप सिंह मौर्य के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षक शिक्षकाओ द्वारा हंडिया ब्लॉक परिसर पर पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान संगठन के मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में चल रही मर्जर प्रक्रिया से जहां छात्रों से विद्यालयो की दूरी अधिक होगी वहीं हजारों रसोइयों की सेवा समाप्त हो जाएगी लोकतंत्र में इस प्रकार विद्यालय बंद करना नौनिहालों के शिक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा हैं हजारों अध्यापकों के पद एवं रसोइयों की सेवा समाप्त जैसी निर्दय एवं कठोर निर्णय की कल्पना नहीं की जा सकती पेयरिंग किए जाने तथा 150सौ से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित करने के संबंध उत्तर प्रदेश के शासनादेश नौनिहालों एवं शिक्षकों के हित में नहीं है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वापस लिया जाना ही हितकर है उन्होंने ने कहा कि तब हमारा सपना कहा पूरा होगा कि एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ कुंवर जयकिशन लालमणि सरोज राजेंद्र पटेल अजय बहादुर पांडे ममता गुप्ता माया के शेरवानी नवीन चौरसिया सुरेंद्र प्रताप भारती नीलम शर्मा वंदना कुमारी रंजीत कुमार मुकेश कुमार ओमप्रकाश प्रेम कुमारी पांडे निशा कर द्विवेदी मनीष रैना पुष्पांजलि राकेश मिश्रा आरती अग्रवाल पल्लवी सिंह राजमणि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours