एस पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल रिगदापुर उपरदहा को मिला नेशनल स्कूल अवार्ड।

0 min read

एस पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल रिगदापुर उपरदहा को मिला नेशनल स्कूल अवार्ड।

                            ओजस्वी किरण संवाददाता 

      हण्डिया प्रयागराज । हण्डिया विकासखंड के रिगदापुर उपरदहा में स्थित एस पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने को लेकर नेशनल स्कूल अवार्ड 2025 का बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन 3 अगस्त को रेडिएशन ब्लू द्वारका न्यू दिल्ली में आयोजित किया गया था जहां पर भारत के सभी राज्यों के बेस्ट स्कूल को नामांकित किया गया था जहां पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असीम गोयल फॉर्मर मिनिस्टर वीमन चाइल्ड डेवलपमेंट गवर्नमेंट ऑफ़ हरियाणा रहे। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुलकर्णी एवं डायरेक्टर ऑफ नेशनल स्कूल अवार्ड शिखा ढिल्लों द्वारा चयनित किये गए सभी अवार्डी को पुरस्कृत किया गया। नेशनल स्कूल अवार्ड मिलने पर शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों, अभिभावकों द्वारा लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है। एस पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल को नेशनल स्कूल अवार्ड मिलने पर शुभचिंतकों, इष्टमित्रों, अभिभावकों द्वारा ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई जिसको लेकर स्कूल के प्रबंधक सुखराम बिन्द,उप प्रबंधक राजित राम बिन्द एवं प्रधानाचार्य एस के बिन्द द्वारा सभी के प्रति आभार जताया गया। नेशनल स्कूल अवार्ड मिलने को लेकर स्कूल के प्रबंधक सुखराम बिन्द द्वारा सारा श्रेय शिक्षकों की उत्कृष्ट कर्मठता को लेकर समर्पित किया गया है। वहीं पर उप प्रबंधक राजित राम बिन्द ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र में यह उत्कृष्ट विद्यालय है जो राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए चुना गया जिसको लेकर उन्हें शिक्षकों अभिभावकों एवं बच्चों पर गर्व महसूस हो रहा है। बता दें कि एस पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल उपरदहा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है जहां पर कर्मठ ईमानदार एवं तेज तर्रार अनुभवी प्रधानाचार्य एस के बिन्द के नेतृत्व में अनुभवी शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है जहां पर बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने का एक अलग ही नजारा दिखाई पड़ रहा है जिसके चलते अभिभावकों द्वारा स्कूल को काफी सहयोग मिल रहा है। प्रधानाचार्य एस के बिन्द ने कहा कि नेशनल स्कूल अवार्ड मिलने से स्कूल ने हंडिया क्षेत्र ही नहीं समूचे प्रयागराज जनपद को गौरवान्वित किया है जिसकी जमकर सराहना की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours