हण्डिया में भाजपाइयों द्वारा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज जनपद के कस्बा हण्डिया में भाजपाइयों द्वारा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा रैली मंडल अध्यक्ष हण्डिया राकेश कुमार बिन्द के नेतृत्व में निकाली गई जहां पर काफी संख्या में समस्त भाजपा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री भाजपा संतोष शुक्ला रहे। दूसरी ओर तिरंगा रैली में चार चांद लगाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं का हुजूम क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सैफ़ुल अब्बास के नेतृत्व में पहुंचकर तिरंगा रैली में शामिल हो गया जिसके चलते रैली में शामिल समर्थकों में एक अलग तरह का जोश दिखाई पड़ रहा था। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री सैफ़ुल अब्बास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उनके सपनों को साकार करने के लिए अमर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा रैली का जो संकल्प लिया गया है जोश के साथ सपना साकार होता दिखाई पड़ रहा है जो अमर शहीदों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन बान शान है इसका सम्मान हर देशवासियों के दिल मे रहना चाहिए। तिरंगा रैली पिलर नम्बर 50 से प्रारंभ होकर पिलर नम्बर 1 लाला बाजार जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा रैली को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। तिरंगा यात्रा रैली में क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सैफ़ुल अब्बास ,नूरैंन गहमद गुड्डू शाह जिला अध्यक्ष पसमांदा समाज, सईद शाह, अख्तर राइन, बाउल खान, अशफाक हाशमी, मोहम्मद अशफाक जग्गा, इमरान शाह, हलीम अंसारी, शफीक अंसारी, गुलाम तैयब अंसारी, सीताराम गौतम, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार बिन्द, चाहत पांडेय, अभिषेक मिश्रा, माधवेंद्र मिश्रा, कलेक्टर सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, अजय व्यास, सूबेदार गुप्ता नीरज पांडेय, राम आसरे चौरसिया, प्रदीप कुमार पाल ,अविनाश कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार भारतीय, बृजलाल, शिवराम,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours