हासिये पर रहने वाले बहुजनो के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है डान
बसपा ही ऐसी पार्टी है जो गरीब और मजलूमों का कल्याण करती है
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एक ओर जहां आजादी के अठहत्तर साल बाद भी आजतक मजलूमों को न्याय नहीं मिल पा रहा है तो वहीं सन सत्तर के दौरान उत्तर प्रदेश में जब चकबंदी आई तो चकबंदी के दरमियान प्रत्येक ग्रामसभा में कम से कम पचास और ज्यादा से ज्यादा सैकड़ो बीघा जमीने अतिरिक्त निकली। तत्समय से उक्त सैकड़ो बीघा जमीने क्षेत्रीय भूमाफिया या कहे बड़े-बड़े काश्तकार अपनी भूमिधरी जमीन में मिलाकर जोतते बोते रहे चले आ रहे हैं। डॉन सरकार से मांग करता है कि ऐसी जमीनों को मुक्त कराकर भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में जिनके पास घर नहीं है उनको आवासीय पट्टा, जिनके पास खेती बारी की जमीन नहीं है उनमें कृषि कार्य का पट्टा किया जाए। अगर यह कार्य संविधान दिवस 26 नवम्बर से पूर्व एक अभियान के तहत प्रयागराज के यमुनापार की तहसील बारा, करछना, मेंजा और कोरांव में नहीं किया जाता है तो यमुनापार के लगभग पांच हजार भूमिहीन खेतिहर मजदूर 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
डॉन संस्थापक आईपी रामबृज ने आगे कहा कि एक ओर जहां बाबा साहब ने स्टेट एंड माइनॉरिटी में जमीन और उद्योगों के राष्ट्रीयकरण की बात कही है तो वहीं दूसरी ओर तथाकथित व्यवस्था के लोगों ने बड़ी चालाकी से जिस बहुजन समाज को 6743 जातियों में बाटकर शासन सत्ता से दूर रखा जिसे मान्यवर कांशीराम ने बहनजी के माध्यम से सर्वसमाज की पार्टी बनाकर सर्वजन का कल्याण कर एक मिसाल कायम करने का काम किया। अब कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी के लिए बहुजन समाज का एक-एक कोर वोट को जुटाना होगा और एक एक बूथ और सेक्टर जीतकर बसपा के सांसद और विधायक प्रत्याशियों को जिताकर बहनजी को प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा।
डान संस्थापक ने आगे कहा कि सभी पार्टियां कमजोर व मजलूमों के उत्थान की बात तो करती है किंतु लंबे समय से कांग्रेस और भाजपा के शासन में इन वर्गों का कोई उत्थान न करके दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत करने पर मजबूर किया। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने तो हद पार करते हुए पांच किलोग्राम राशन देकर अमृतकाल व विकसित भारत का सपना दिखा रही है। बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो कमजोरों मजलूमों का कल्याण कर सकती है।

+ There are no comments
Add yours